Tuesday, March 5, 2019

मतदाता जारूकता वैन को डी0एम0 ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए एल0ई0डी0 वैन/वीडियो वैन का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि एल0ई0डी0 वैन जिले के दोनो विधानसभाओं पर जाकर मतदाताओं को सीयू, बीयू, वी0वी0पैट तथा फार्म 6,7,8 के बारे में जागरूक करेगी। यह एल0ई0डी0 वैन जनपद में आज से एक माह तक रूक कर व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। यह एल0ई0डी0 वैन पूर्वान्ह 08ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक चलायी जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव-2019 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।
        जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि यदि आप पंजीकृत हैं तो अपना नाम मतदाता सूची से सत्यापित करें, मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर काल करें या ‘वोटर हेल्पलाइन’ एंड्राइड ऐप का प्रयोग करें अथवा www.nvsp.in  पर जाएं। उन्होने बताया कि यदि 18 वर्ष से अधिक हैं, लेकिन मतदाता के रूप में पंजीकृत नही हैं तो उक्त वेबसाइट पर जाएं या निकटतम मतदाता सुविधा केंद्र में जाकर सम्पर्क करें।
       इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन/अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल, निर्वाचन के सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment