Monday, April 1, 2019

15 हजार का इनामिया शातिर अभियुक्त अतीउल्ला गिरफ्तार

युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 29-03-19 को एसपी के निर्देश पर थाना निघासन में तेज तर्रार प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे, पढुआ चौकी इंचार्ज हनुमंत तिवारी , एसआई राजेश सिंह, कांस्टेबल राज कोकिल, रामबली, दुष्यंत कुमार द्वारा 15,000 रु० के इनामिया शातिर अभियुक्त अतीउल्ला पुत्र सफीउल्ला नि० ग्राम बिनौरा थाना निघासन जनपद खीरी को 1 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 2 जिंदा कारतूस व 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो थाना पलिया से गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित व फरार चल रहा था।

No comments:

Post a Comment