Friday, March 8, 2019

मिस एन्ड मिसेज यूपी 2019 फिनाले में शिक्षा श्रीवास्तव अव्वल

शमीम शाह (NNI Coverage) 
लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित होटल डायमंड पैलेस में मिस एंड मिसेज यूपी 2019 कार्यक्रम आयोजित हुआ, इस प्रणाली के दिन गौरवमई उपस्थिति देकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया, ये कार्यक्रम महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण पर आधारित हुआ, हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण पर हर रोज चर्चा होती रहती है,अक्सर कहा जाता है कि देश की तरक्की तभी हो सकती है जब उस देश की महिलाओं का विकास सही से किया जाए, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कार्य प्रभारी आरती पाल, सिटी डायरेक्टर मधु तिवारी ने नेशनल क्वीन अवार्ड मिस एंड मिसेज यूपी 2019 जैसा प्रोग्राम आयोजित किया गया, इस प्रोग्राम के जरिए शहर की उन तमाम महिलाओं को नेशनल क्वीन अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी अपने फील्ड में बहुत असाइनमेंट पाई है ये प्रोग्राम पूरी तरह से महिला सशक्तिकरण पर आधारित रहा, इस कार्यक्रम में 30 महिलाओं ने भाग लिया जिसमें 15 टैगोर एज और 15 में 50 तक की महिलाओं ने भाग लिया और बेस्ट आफ परफार्मेंस विनर रही गुंजन वर्मा व मंजू, मिस रही शिक्षा श्रीवास्तव, जजिज में ईशिता, डिंपल, राहुल गुप्ता रहे तथा माडलिंग में शानदार प्रस्तुति किया गुंजन वर्मा ने, सिटी डायरेक्टर कानपुर रेनू भारती व उप प्रभारी सीमा शर्मा व कल्पना सिंह की प्रस्तुति में कार्यक्रम की सफलता देखने को मिली सभी ने इस प्रोग्राम की खूब प्रशंसा की और सभी आए हुए दर्शकों की उत्सुकता देखकर ऐसा लगा कि भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रम होते रहें तो हर उन लोगों को बढ़ावा मिलेगा जो भविष्य में आगे बढ़ने के लिए अपने हुनर को अंजाम दे रहें हैं और महिलाओं को प्रोत्साहित होने व सशक्तिकरण में बढ़ोतरी मिलेगी।

No comments:

Post a Comment