ब्रहम पाल सिंह यादव (NNI Coverage) पीलीभीत, उ0प्र0। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बार्डर एरिया डवलपमेंट योजना की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बार्डर एरिया डवलपमेंट योजना के अन्तर्गत बार्डर एरिया क्षेत्र में पड़ने वाले 26 ग्रामों में विकास कार्यों से सम्बन्धित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, नेडा, पंचायतीराज, सीमा सुरक्षा बल, कौशल विकास मिशन योजना, गन्ना विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग आदि द्वारा रखे प्रस्तावों पर गहनता से चर्चा करते हुये सभी विभागों को निर्देशित किया कि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर महत्व दिया जायेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा बार्डर एरिया क्षेत्र में 03 नई सड़के निर्माण रखे जाने पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि सड़कों के प्रस्ताव से पूर्व पुनः सीमा सुरक्षा बल की सुविधाओं को देखते हुये निर्माण कार्य कराये जायेगें। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बार्डर एरिया क्षेत्र में एसएसबी कैम्पों के पास पेयजल की व्यवस्था को योजना में सम्मिलित किया गया तथा लग्गाबग्गा क्षेत्र में लाईट की व्यवस्था न होने के कारण बैठक में 10केवी के 02 सोलर पावर प्वाइंट लगाये जाने सम्बन्धी स्वीकृति प्रदान की। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 05 विद्यालयों मंे रसोई घर जर्जर अवस्था में होने पर नये निर्माण का प्रस्ताव रखा गया तथा 12 विद्यालय की बाउन्ड्रीवाल कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा क्षेत्र में 06 नये पशु सेवा केन्द्र खोलने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में बार्डर क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सेवाऐं देने के उद्देश्य से मोवाइल स्वस्थ वैन लाने का प्रस्ताव योजना के अन्तर्गत रखा गया। जिलाधिकारी द्वारा बार्डर एरिया क्षेत्र में उप निदेशक कृषि द्वारा कृषि प्रशिक्षण एवं किसान पाठशाला खोले जाने तथा जैविक खेती को बढावा देने का प्रस्ताव दिया। ग्रामों कौशल विकास मिशन योजना के अन्तर्गत युवाओं को प्रशिक्षित करने हेतु केन्द्र स्थापित किये जाने व युवाओं को खेल सुविधाऐं देने हेतु मैदान बनाने सम्बन्धी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सीमा सुरक्षा बल द्वारा जंगल एरिया क्षेत्र में तार फिनिशिुंग किये जाने तथा कुछ चैकियों पर शौचालय निर्माण किये जाने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता से विचार विमर्श करते हुये योजना में सम्मिलित किये जाने का आदेश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजीव बनकटा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल, डिप्टी कमाडेंड एसएसबी सुनील रावत, डीएफओ टाइगर रिजर्व आदर्श कुमार, डीएफओं सामाजिक वनिकी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, उप निदेशक कृषि, जिला अर्थ एवं सांख्यकी अधिकारी नरेन्द्र यादव, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment