अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। पर्यावरण बचाओ महाअभियान टीम द्वारा बस स्टॉप विशेश्वरगंज पर सार्वजनिक जगहों के साफ सफाई करके लोगों को साफ सफाई व पर्यावरण संरक्षण व गो आधारित खेती के लिए जागरूक किया और कहां मिट्टी के स्वास्थ्य का रखरखाव दूसरे के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है मिट्टी की गुणवत्ता में गिरावट हमारे लिए खतरनाक है पर्यावरण अनुकूल खेती हमारी जरूरत है आने वाले समय में खाद्यान्न का संकट खड़ा होगा क्योंकि जमीन को बढ़ा नहीं सकते और उत्पादन घट रहा है और जनसंख्या बढ़ रही है बढ़ती जनसंख्या को भुखमरी से बचाने के लिए उत्पादन बढ़ाना होगा और उत्पादन बढ़ेगा गौ आधारित जीरो लागत प्राकृतिक खेती से।
इस खाद से खेत में मित्र कीड़े और केंचुआ पैदा होंगे जो मिट्टी में ह्यूमस की निर्मिति करेंगे और भूमि की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी तो रोग रहित फसलें होंगी और उत्पादन भी बढ़ेगा इसके अतिरिक्त मिट्टी भूर भूरी और पोली हो जाने से वाटर रिचार्जिंग होगी जिस से भूतल लेवल आएगा नहीं तो आने वाले समय में पानी की बहुत बड़ी समस्या खड़ी होगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार युगांतर सुरेंद्र गिरी फूलचंद्र गिरि प्रशान्त त्रिपाठी राजेश त्रिपाठी निराला राकेश प्रजापति गोपाल सिंह विशाल अनिता अशर्फीलाल गुप्ता आदि रहे।


No comments:
Post a Comment