Tuesday, March 12, 2019

यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए निकाली दांडी यात्रा

अखिलेश/दिवाकर (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जनपद गोंडा प्रभारी राशिद अली ने आज गोंडा जनपद का दौरा किया सर्वप्रथम ग्राम शेखपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं दुवारा निकली जा रही दांडी यात्रा में हिस्सा लिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रघुपति सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके यात्रा की सुरुवात की कांग्रेस नेताओं ने 5 किलों मीटर की पद यात्रा की उसके उपरांत गोंडा सहर के लिए प्रस्थान किया गोंडा में रास्ट्रीपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रधांजलि अर्पित की उसके उपरांत जनपद के कांग्रेसियों के साथ बैठक की।
              इस दौरान जनपद प्रभारी राशिद अली ने कहा कि जनपद दौरे का मकसद आज यह है कि जनपद में यूथ कांग्रेस संग़ठन का गठन करना है यहाँ के दावेदारों का नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा जायेगा और शिघ्र ही जनपद अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की घोषणा कर दी जायेगी  दांडी पद यात्रा में मुख्य रूप से रमेश मिश्रा ज़िलाध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल ,विपुल मिश्रा विधान सभा अध्यक्ष ,विनय सिंह ज़िला कांग्रेस महासचिव,नरेंद्र शास्त्री उपाध्यक्ष,मुन्नी लाल चौरसिया,प्रेम कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार,नूर आलम,सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment