Wednesday, March 6, 2019

दबंगों द्वारा अवैध निर्माण जारी, प्रशासन मौन

धर्मेंद्र साहू (NNI Coverage)
इंडो-नेपाल बार्डर, बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचपकरी के उप ग्राम पोखरा गांव मे रूपईडीहा से चकिया जंगल जाने वाली सड़क के किनारे ग्राम पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर गांव के दबंगो द्वारा कब्जा कर दुकानो व मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इस सम्बध मे कुछ महीने पहले मौजूदा  ग्राम प्रधान द्वारा इस कब्जे को रोकवाने की कोशिश की गई परन्तु सत्ता पछ के लोगो ने उस भूमि ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा करने वाले का ही सहयोग किया जिससे ग्राम प्रधान को पिछे हटना पड़ा। इस सम्बध मे ग्राम पंचायत के ग्रामीणो ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ग्राम पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर कब्जा करने वाला कोई दूसरा नही बल्कि ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान ही है।गांव वालो ने बताया कि वह इतना दबंग किस्म का व्यक्ति है कि उनके विरुद्ध कोई शिकायत करने को तैयार नही है। अगर उस के विरुद्ध कोई शिकायत करता है तो उसे जान माल की धमकी देता है।ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , जिलाधिकारी बहराइच, एस पी बहराइच , तथा उपजिलाधिरारी नानपारा से ग्राम पंचायत की भूमि पर हो रहे नाजायज कब्जा को तत्काल रोकवाये जाने की मांग किया है। मौके पर निमार्ण चल रहा है।
          ग्रामवासी पंचायत पचपकरी उप ग्राम पोखरा थाना रुपईडीहा तहसील नानपारा जिला बहराइच ने जनहित मे कब्जा रोकवाने का आग्रह किया है। 

No comments:

Post a Comment