ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
गजरौला/पीलीभीत। जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी एवं वरन सिंह अपनी ट्रैक्टर ट्राली से ईट भरकर भीरा पलिया के निघासन जा रहे थे। वहीं पर ईट बिक्री का कार्य करते हैं। भीरा पलिया स्टेट हाईवे पर कचनारा के पास ट्रैक्टर ट्राली रात 1:30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार मजदूर ताराचंद्र उम्र 32 वर्ष पुत्र उमराव लाल निवासी बिहारीपुर थाना गजरौला व भगवान दास उर्फ भगत यादव पुत्र नत्थू लाल उम्र 35 वर्ष निवासी बिहारीपुर थाना गजरौला तथा आरिफ पुत्र असलम खान उम्र 35 वर्ष ग्राम डगा थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी अवनीश मौर्य व मोहन स्वरूप निवासी बिहारीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।ट्रैक्टर ड्रावर के भी चोटे आई है,जिस के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में भीरा पलिया से बिहारीपुर सूचना आई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रात में ही परिजन भीरा पलिया के लिए रवाना हो गए,भगवानदास के चार बच्चे हैं बड़ा बेटा गुड्डू उम्र 15 वर्ष और तीन बेटी छोटी, शिवानी उम्र 13 वर्ष ,नैनसी 8 वर्ष, सलोनी 6 वर्ष जिसमे दो बच्चे पढ़ाई करते हैं और के बच्चे घर पर रहते है,इसके घर का परिवार पोषण करने वाला मात्र एक भगवान दास ही था,। तथा ताराचंद उम्र 32 वर्ष पुत्र उमराव लाल निवासी बिहारीपुर इसके 4 बच्चे हैं दो बेटा और दो बेटी जिसमें बड़ी बेटी खुशबू की कुछ दिन के बाद शादी होने वाली थी कमाई का जरिया मेहनत मजदूरी ही था।

No comments:
Post a Comment