Friday, March 22, 2019

विधायक पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने किया गिरिफ्तार

युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर सदर विधायक पर गोली चलाने वाला आरोपी पिंकी सक्सेना गिरफ्तार कर लिया गया है।विधायक पर हुए गोली काण्ड के बाद आई जी रेंज लखनऊ एस के भगत लखीमपुर में सदर विधायक योगेश वर्मा को देखने पहुँचे थे। आई जी लखनऊ एस.के.भगत ने विधायक प्रकरण में लखीमपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की पूरी समीक्षा की थी और मीडिया से रूबरू होते हुए बोले थे कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिसके बाद खीरी पुलिस हरकत में आ गयी थी और ताबडतोड छापेमारी शुरू हुई थी जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी और *गुरुवार दोपहर भाजपा के विधायक योगेश वर्मा को गोली मारने वाले को पलिया से पकड लिया गया है। सदर विधायक को गोली मारकर हमलावर फरार हो गए थे हालांकि गोली पैर में लगी थी जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।कल लखनऊ रेंज के आईजी एस के भगत लखीमपुर आए थे और कहा था कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा इसी के चलते पुलिस ने आरोपी को ताबड़तोड़ छापेमारी करके आज भागे हुए आरोपी पिंकी सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है वहीं प्रेम वर्मा और नसीम की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment