Monday, April 1, 2019

गरीबों की आह को सुन दौड़े चले जाते है विधायक रोमी साहनी

युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। नेता एक ऐसा नाम जो या तो चुनावी दिनों में नजर आता है या तो किसी कार्यक्रम में मंच या उद्धघाटन कार्यक्रम में फीता काटते हुए नजर आता है।
          नेताओं का लगाव तब तक जनता से रहता है जब तक चुनावी दिनों में जनता की वोट न ले ले मगर वोट लेने के बाद नेता जी 5 साल तक ऐसा विलुप्त रहते है जैसे जनता से कोई नाता ही न हो। हाँ सब नेता एक जैसे नही होते कुछ नेता ऐसे होते जिन्हें बस अपनी जनता के दुख दर्द और उनके अटूट विश्वास को कायम रखना ही उनकी राजनीति होती है और वो हर गरीब-अमीर के दुखों और सुखों में शामिल होकर क्षेत्र में विकास की गंगा को बहाते हुए चलते है। उन्ही नेताओं में एक नाम आता है जनपद लखीमपुर खीरी की पलिया विधानसभा के विधायक रोमी साहनी का जिनकी सादगी की मिसाल बच्चे बच्चे की जुबान पर मिलती है।।
           विधायक रोमी साहनी एक ऐसे विधायक है जो अपना वेतन तक नही लेते यहाँ तक उनके पास जो गरीब अपनी फरियाद को लेकर जाता है तो वो कभी खाली हाथ नही लौटता।
         विधानसभा पलिया में कई ऐसे गरीब बच्चे है जिनकी पढ़ाई का जिम्मा खुद विधायक रोमी साहनी ने उठा रक्खा है यहाँ तक कई गरीब मजदूर जो अपनी बीमारी हालत में अपने इलाज को न करा पाने पर विधायक रोमी साहनी के शरण मे पहुँचे तो विधायक ने उनके पूरे इलाज का जिम्मा अपने ऊपर खुद ले लिया ऐसे गरीब लोग विधायक को कैसे भूल सकते है भूलने की बात तो दूर है ये लोग तो विधायक रोमी साहनी को अपने दिलों में बसा कर रखते है और रक्खे भी क्यों न जब विधायक रोमी साहनी उनके हर सुख और दुख में साथ खड़े हुए मिलते है।
           आपको बता दें कि पलिया विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक बने रोमी साहनी पलिया क्षेत्र में इतने विकास कार्य किये जो शायद सपना था क्योंकि विधायक ने उन गांवों में बिजली पहुचाई जहां आजादी के समय से बिजली नही थी ऐसे गाँव के लोग अपने विधायक की सराहना करते नही थकते।
           विधायक रोमी साहनी ने अपने विधायक रहते हुए ऐसी विकास की गंगा बहाई जो सीधा लोगों के दिलों में समा गए और यही कारण है कि आज विधायक रोमी साहनी का नाम जनपद लखीमपुर खीरी ही नही पूरे उत्तरप्रदेश में किसी परिचय का मोहताज नही है।
           विधायक रोमी साहनी के कार्यों व व्यवहार को देख सब यही कहते है कि काश हमारा विधायक भी रोमी साहनी के जैसा होता जो लोगों के हर सुख और दुख में शामिल होता।
आज विधायक रोमी साहनी ने वो मुकाम हांसिल कर लिया है कि उनके नाम को सुनकर लोग उनको देखने के लिए दौड़े चले आते है।
           किसी ने क्या खूब कहा है कि: “इंसान अपने नाम से नही अपने काम से जाना जाता है।” विधायक रोमी साहनी अपने नाम से नही अपने काम से जाने जाते है और लोगों की जुबां से बस यही सुनने को मिलता है कि काश मेरा विधायक भी रोमी साहनी के जैसा होता।

No comments:

Post a Comment