Friday, March 1, 2019

मतदेय स्थलों पर मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो - मुख्य विकास अधिकारी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती (ब्यूरो) उ0प्र0। शान्तिपूर्ण, निर्विध्न, पारदर्शी, सकुशल एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन कराने में जोनल  मजिस्ट्रेटों/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए आगामी लोक सभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अपने मतदान केन्दों/मतदेय स्थलों का निरीक्षण करके मूल भूत सुविधाओं के साथ-साथ दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैप की व्यवस्था को देखकर 03 दिवस के अन्दर रिर्पोट प्रस्तुत करें, ताकि व्यवस्था में यदि कही कोई कमी है तो उसे दुरूस्त कराया जा सके ताकि मतदान केन्दों पर आये मत देने आने वाले मतदाताओं एवं पोलिंग पार्टियों कोई दिक्कत न होने पाये ताकि  बिना कोई बाधा के  शान्तिपूर्ण ढ़ग से चुनाव सम्पंन्न कराया जा सके।
        उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल  मजिस्ट्रेटों/सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने दिया है। उन्होने जोर देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों को सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट गहनता से अध्ययन करले और आयोग के मंशानुरूप ही सभी कार्यो को सम्पादित करें। जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मतदान केन्दों पर जाने वाली पोलिंग पार्टी के रास्तों, मतदान केन्दों, मतदेय स्थलों पर पेय जल,शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, दरवाजा, खिडकी बाउड्रीवाल, दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैप की व्यवस्था एवं वृद्ध जनो हेतु सीटिंग व्यवस्था आदि की रिपोर्ट प्रस्तुत की, बैठक में कुछ जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को 03 दिवस के अन्दर व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
      इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय ,नामित सभी जोनल  /सेक्टर मजिस्ट्रेट गणों सहित निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल एवं सुनील श्रीवास्तव, साकिर अली उपस्थिति  रहें।

No comments:

Post a Comment