बलहा/बहराइच, उ0प्र0। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में इलाज के लिए गए मरीज पर दीवार में लगी टायल्स अचानक गिर पड़ी। टायल गिरने से दो मरीज को काफी चोटें आई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मरम्मत के दौरान अभी हाल ही में टायल्स लगा था। टायल लगाने वाला ठेकेदार भाजपा नेता का करीबी बताया जा रहा है। यही नहीं, स्वच्छ्ता को भी CHC स्टॉफ ठेंगा दिखा रहा है। CHC प्रभारी चन्द्रभान ने घटना से अपना पल्ला झड़ते हुये कहा इससे मेरा कुछ लेना देना नहीं है ठेकेदार जानें विभाग जाने। बताते चलें कि पूरा मामला नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

No comments:
Post a Comment