ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत, उ0प्र0। पीलीभीत शनिवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कल आयोजित होने वाले पल्स पोलिया अभियान की तैयारियांे से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र में अभियान हेतु गठित टीमों व बूथों की जानकारी न बता पाने पर असंतोष व्यक्त करते हुये सभी प्रभारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि सभी प्रभारियों को अपने क्षेत्र के लिए गठित टीमें व बूथों के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए तथा कार्य को गम्भीरता के साथ किया जायेगा। महोदय द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में निर्देशित करते हुये कहा कि कल अभियान की नियमित निगरानी रखी जाये तथा सभी प्रभारी क्षेत्र मंे जाकर अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रियता के साथ कार्य करें। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को अभियान में पूर्ण सहयोग देने हेतु निर्देशित किया तथा समय पर विद्यालय खोलने व मिड डे मिल की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये और इसके साथ ही साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से पोषाहार वितरण का कार्यक्रम कराये जाने हेतु निर्देशित किया। जिला पूर्ति अधिकारी को भी कोटेदारों के माध्यम से बूथों पर टीमों का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है सभी पूर्ण निष्ठा के साथ अपने अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुये अभियान पूर्ण सफल बनाये और जनपद का कोई भी बच्चा दवा पीने से न छूटे। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 10 मार्च से पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। 11 से 15 मार्च तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। जनपद में कुल 03 लाख 45 हजार 6 सौ 67 बच्चों को 1228 बूथों के माध्यम से पोलियो की दवा पिलाई जायेगी तथा सोमवार से 733 टीमों द्वारा घर घर जाकर छूटे बच्चों को दवाई पिलाई जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजीव बनकटा, अपर जिला चिकित्साधिकारी डा0 सीएम चतुर्वेदी, नगर मजिस्टेªट ऋतु पूनिया, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, डब्लूएचओ के डा0 कौशिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment