डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोईद राजू के आवास पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी सभासदों की बैठक आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस लोकसभा प्रत्यासी साध्वी सावित्री बाई फुले ने सभी लोगों से अपील की है कि अगर देश के संविधान को बचाना है तो कांग्रेस की सरकार बनाना बहुत जरुरी है उन्होंने कहा कि बीजेपी देश का संविधान बदलना चाहती है इसी लिए मैंने बीजेपी को छोड़ा है कांग्रेस पार्टी ही देश के लोगों की हित की पार्टी है जिसकी सरकार बनने से देश का विकास हो सकता है उन्होंने कहा कि मैंने दलितों ,पिछड़ों ,गरीबों मुसलमानों की लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक की है बहराइच को मेडिकल कॉलेज दिया,नानपारा के सहादत इंटर कालेज में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भेजा है जल्द ही काम सुरु हो जायेगा बाराबंकी से लेकर रुपईडीहा तक सड़क निर्माण कराया है मिहीपुरवा को केंद्रीय स्कूल दिया है और कोई अगर मेरी निधि से किये गए कार्यों का हिसाब मांगेगा तो वह भी मै दे सकती हूँ कार्यक्रम को चेयरमैन अब्दुल मोईद राजू,वयापार मंडल अध्यक्ष अब्दुल मुशीर शेठ,उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/जनपद गोंडा प्रभारी राशिद अली,कांग्रेस नेता हक़ीक़त अली,सोएब खान,पप्पू खान,बबलू ,मोहम्मद सलमान,आदि ने भी संबोद्धित किया इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment