Saturday, March 2, 2019

कुत्तों से जान बचाकर तालाब में कूदा घायल बारहसिंघा

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच। जरवल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनसरी के बगिया पुरवा के पास लगा राजकीय सिंचाई नलकूप संख्या 117 के पास बने तालाब में जान बचाकर घायल बारहसिंघा तालाब में कूदा।

बारहसिंघा को नोच रहे कुत्तों को ग्रामीणों ने भगाया, तत्काल इसकी जानकारी मिलने पर धनसरी ग्राम पंचायत निवासी वरिष्ठ रिपोर्टर अशोक मिश्र "अन्ना" मौके पर पहुंचे, और तत्काल इसकी सूचना फोन के द्वारा सीधे जिला अधिकारी बहराइच को अवगत कराते हुए वन विभाग तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड नवीन कुमार मिश्र व उप जिलाधिकारी कैसरगंज राजेश श्रीवास्तव को बताया सूचना प्राप्त होने के उपरांत थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार मिश्र ने पुलिस आरक्षी नफीस खान को तत्काल मौके पर भेजा नफीस खान मौके पर ही मौजूद है।

तथा पशु चिकित्सा अधिकारी जरवल डॉक्टर राजीव सक्सेना भी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद है। घायल बारहसिंघा गन्ने के खेत में बैठा है। तथा वन विभाग की टीम के पहुंचने का लोगों को इंतजार है।

No comments:

Post a Comment