Sunday, March 3, 2019

मतदाताओं को धमकाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करें थानाध्यक्ष : जिलाधिकारी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) समाधान दिवस/थाना दिवस में शिकायतों की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने थाना सिरसिया में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे, सर्वप्रथम समाधान दिवस पंजिका का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होने सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि शिकायत का निस्तारण करने के उपरान्त शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर/हस्ताक्षर तथा दो गवाहों के मोबाइल नम्बर/हस्ताक्षर जरूर अकिंत करें जिससे शिकायतकर्ता से बात कर निस्तारित की गई शिकायत के गुणवत्ता की जांच हो सके।
          समाधान दिवस पर विकासखण्ड सिरसिया के अन्तर्गत पण्डित पुरवा निवासिनी ज्ञानवती पत्नी दयानन्द ने शिकायत किया कि पैमाइस कराने के लिए उप जिलाधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया था परन्तु अभी तक कोई कार्यवायी नही हुई जिस पर गहरी नाराजगी जताते हुए नायब तहसीलदार भिनगा को निर्देश दिया कि टीम भेजकर पैमाइस कराई जाये तथा रिपोर्ट भी भेजना सुनिश्चित करें, विकासखण्ड सिरसिया के अन्तर्गत बालापुर निवासी विद्याराम पुत्र राम जश ने अवगत कराया कि प्रार्थी को इन्दिरा आवास तो मिल गया है परन्तु आवास बनवाने हेतु जमीन नही है। विद्याराम ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर आवास बनाने हेतु जमीन दिलाने की गुहार लगाई, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित प्रार्थना-पत्र पर उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। उन्होने सभी राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल को निर्देश दिया कि जमीनी विवाद को पूरी तरह से निस्तारण कर हकदार को कब्जा दिलाया जाए यदि अतिक्रमण कारियों द्वारा दोबारा कब्जा किया जाता है तो उन पर एफआईआर दर्ज कराया जाये।       
              जिलाधिकारी ने आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि ऐसे व्यक्ति जो चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने की पूर्व के निर्वाचनों में शिकायतें आई हैं तो उनका रिकार्ड देखकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि कार्यवायी की जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि जनपद से जारी शस्त्र लाइसेन्सों के सीमा क्षेत्र का भी ब्योरा देखकर सूचीबद्ध करें और कोई ऐसा शस्त्र लाइसेन्स धारी जिनके द्वारा शस्त्र लाइसेन्स अधिनियम का सही ढंग से अनुपालन नही किया जा रहा है तो उनकी भी रिपोर्ट भेजी जाए ताकि उनके शस्त्र लाइसेन्सों को निरस्त करने की कार्यवायी की जा सके।
               जिलाधिकारी ने पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रो में टीम बनाकर थाना दिवसो में प्राप्त शिकायतो का निस्तारण पुलिस के सहयोग से करें और इसमें कोई लापरवाही न बरती जाये।
         इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिया कि थाना दिवसो में प्राप्त शिकायतो का निस्तारण राजस्व कर्मचारियों के साथ मिलकर प्राथमिकता के आधार पर करें तथा निस्तारण रिपोर्ट भी समय से सभी थानाध्यक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
         इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डा0 जे0बी0 सिंह, थानाध्यक्ष, राजस्व निरीक्षकगण, लेखपालगण सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment