Tuesday, March 5, 2019

तहसील इकौना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो)। फरियादियों की हर छोटी बडी समस्याओं को सम्बन्धित विभागीय अधिकारी गम्भीरता से सुने और समय सीमा के अन्र्तगत उनकी शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिये, ताकि फरियादियों को बार बार तहसील व जिला मुख्यालय पर चक्कर न लगाना पडें।
        उक्त बात जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशानुसार इकौना तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने के उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा ने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से कहा है।
           इस अवसर पर कुल 305 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनमें से मौके पर ही 27 शिकायतों का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण हंेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया।
           जमुनहा तहसील में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनमें से मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया एवं भिनगा तहसील में कुल 94 प्राप्त हुयी जिनमें से मौके पर ही 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

No comments:

Post a Comment