Tuesday, March 12, 2019

साइकिल सवार को बचाते वक्त भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
जरवल रोड, बहराइच। आज दिनांक 12 मार्च 2019 को समय करीब 8:30 बजे रात्रि में मोटरसाइकिल  नंबर यूपी 40  वी 1656 पैशन प्रो कैसरगंज से रामनगर जाते समय घाघरा रेलवे स्टेशन के पास रोड पर एक साइकिल सवार को बचाते समय श्याम सुंदर शर्मा पुत्र महाबली शर्मा निवासी सलारपुर थाना कैसरगंज जिला बहराइच उम्र करीब 50 वर्ष की एक्सीडेंट से मृत्यु हो गई तथा गाड़ी चला रहे विनोद कुमार वर्मा पुत्र राम ललन वर्मा निवासी सलारपुर थाना कैसरगंज जिला बहराइच घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक चिकित्सालय मुस्तफाबाद भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment