Wednesday, March 6, 2019

सहायक व्यय प्रेक्षक निर्वाचन खर्चों पर रखेगें अपनी नजर-जिला निर्वाचन अधिकारी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो)लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा 289-भिनगा विधानसभा एवं 290-श्रावस्ती विधानसभा-290 के लिये सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये है, जो निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों के व्यय पर नजर रखेगें और प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण सेल/वरिष्ठ कोषाधिकारी को अपनी रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा क्षेत्र 289- भिनगा के लिये सहायक व्यय प्रेक्षक गौरव श्रीवास्तव, शाखा प्रबन्धक इलाहाबाद बैंक भिनगा को बनाया गया है, 290-श्रावस्ती विधानसभा के लिये सहायक व्यय प्रेक्षक कासिफ उमरूद्दीन, शाखा प्रबन्धक इलाहाबाद बैंक इकौना को बनाया गया है, जो अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों में निर्वाचन सम्बन्धी व्यय पर नजर रखते हुए प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण सेल/वरिष्ठ कोषाधिकारी को अपनी रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करेंगे।

No comments:

Post a Comment