युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
मैलानी/खीरी, उ0प्र0। कस्बे के चांदपुर रोड पर लगे बजाज हिन्दुस्तान मिल गोला के गन्ना सेंटर पर निरंतर हो रही घटतोली एवं सेंटर इंचार्ज द्वारा प्रति ट्राली ₹2000 एवं सेंटर के तोल इंचार्ज द्वारा ₹1000 प्रति ट्राली सुविधा शुल्क लेने के विरोध में किसानों की सेंटर इंचार्ज एवं तोल इंचार्ज से कहा सुनी हो गई। शुक्रवार के दिन बजाज चीनी मिल गोला के चांदपुर रोड स्थित गन्ना सैंटर पर किसानों ने घटतौली एवं सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों ने घटतौली पकड़ने के लिए गन्ना विभाग के अधिकारियों को फोन पर शिकायत भी की।
किसानों का आरोप है कि सेंटर इंचार्ज व तोल इंचार्ज की मिलीभगत से सेंटर पर 2 से लेकर 3 कुंटल तक गन्ना कम तोला जाता है एवं गन्ना ट्राली से खाली एवं ट्रको मे लोडिंग के नाम पर प्रति ट्राली ₹200 वसूला जाता है। सुविधा शुल्क ना देने वाले किसानों को परेशान किया जाता है।मौके पर पहुंचे किसान हरविंदर सिंह,ताराचंद,राजेश शर्मा,अली हसन,प्रदीप शर्मा,सुखा सिंह सहित दर्जनों किसानों ने तोल इंचार्ज एवं सेन्टर इंचार्ज के खिलाफ गन्ना विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाही किए जाने की मांग की है।
वहीं जब इस मामले में गन्ना मिल अधिकारी ओडी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा की गई शिकायत उनके संज्ञान में है जिसकी वह जांच स्वयं करेंगे अगर गन्ना सेंटर पर कोई कमी पाई जाती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment