ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
कलीनगर (पीलीभीत)। शिवरात्रि के पावन पर्व पर गोमती तीर्थ स्थल पर ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा। गोमती की परिक्रमा कर आरती की गई एवं गोमती के पवित्र जल में स्नान करने के बाद शिव भक्तों ने बाबा दुर्गा नाथ सहितअन्य मंदिरों में जलाभिषेक किया और गोमती माता की स्तुति और पूजा अर्चना की। पीलीभीत के शिव भक्तों का एक जत्था महंत रामलाल के दिशा निर्देशन में आया । इस जत्थे के लोगों ने आदि गंगा मां गोमती की झील में स्नान करके मां गोमती के जल का आचमन किया और पूजा अर्चना की और बाबा इकोहत्तर नाथ पर जलाभिषेक करने के लिए जल भी भरा। शिवरात्रि के पावन पर्व पर पुलिस बल भी तीर्थ स्थल पर मुस्तैद रहा।स्वयं उपजिलाधिकारी कलीनगर रामदास, तहसीलदार कलीनगर विजय कुमार त्रिवेदी सीओ पूरनपुर कमल सिंह एव एसडीएम पूरनपुर चन्द्रभानु सिंह भी मौजूद रहे । इसके अतिरिक्त गोमती ट्रस्ट के राममूर्ति सिंह, पूर्व प्रधान धनी राम कश्यप ,निर्भय सिंह,सहित आदि लोग मौजूद रहे।तीर्थ स्थल पर बने हुए मंदिरों को शिवरात्रि के पावन पर्व पर पुष्प मालाओं के द्वारा को सजाया गया और अखंड पाठ का आयोजन भी किया गया ।

No comments:
Post a Comment