Sunday, March 3, 2019

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में की आवश्यक बैठक

ब्रह्मपाल सिंह यादव (NNI Coverage) 
पीलीभीत, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  मनोज कुमार सोनकर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी समस्याएं बताई गई। पुलिस अधीक्षक  द्वारा समस्याओं का जल्द निस्तारण करने हेतु आश्वासन दिया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरांत अपराध समीक्षा की बैठक आयोजित की गयी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर  ने आगामी सामान्य लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों की समीक्षा की एव सभी थाना प्रभारियों से हिस्ट्रीशीटर, मफ़रूर, गैंगस्टर, गुंडा,  लूट, डकैती व जिलाबदर अपराधियों की निगरानी करने तथा पुरस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया, पुलिस अधीक्षक  द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करनी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक एलआईयू को अवैध शराब की बिक्री की सूचनाएं एकत्रित कर संबंधित थाना प्रभारी को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  रोहित मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, समस्त शाखा प्रभारी और पुलिस कार्यालय व थानों से आये पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment