Tuesday, March 5, 2019

जय बम भोले जय शिव शंकर के जयकारो के साथ शिवभक्तों का जत्था पहुचा ओड़ाझार शिवमंदिर

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
कलीनगर (पीलीभीत)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जमुनिया प्राचीन शिव मंदिर ओड़ाझार पर ब्रह्ममहूर्त के समय सुबह से ही श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर पहुंच कर जला अभिषेक किया एवं शिवलिंग पर बेलपत्र भांग धतूरा व दूध चलाकर पूजा अर्चना की भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया,शिवभक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली,सुबह से शाम तक श्रद्धालु की भीड़ मंदिर परिसर में लगी रही गांव के  शिव भक्तों ने  ट्रैक्टर ट्राली  पर  झांकियां  सजा कर  शिव  की  बारात  निकाल कर  पूरे गांव में घुमाते हुए डीजे के साथ भक्ति गीतों में मस्त होकर भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिर ओड़ाझार पर पहुंचे वहा उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर  वापस  गांव को लौट गए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नत्थू लाल मोर्य ने बताया कि सुबह से ही पूजा अर्चना करने वालों की बड़ी संख्या में लगी रही शांतिपूर्वक कार्यक्रम निपट गया उपाध्यक्ष राममूर्ति लाल यादव कमेटी के सदस्य रामचंद्र उर्फ केहरी, जगदीश राजपूत व कमेटी के अन्य लोग व्यवस्था में लगे रहे, इस दौरान मंदिर पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना माधोटांडा के एसआई खुर्शीद,कास्टेबल शकील, अमित कुमार समर जैसवाल एव नगर पंचायत कलीनगर के अधिशासी अधिकारी लेखराज भारती, बाबू राजीव, को ड्यूटी पर लगाया गया था उसके बावजूद माधोटांडा एसएचओ उमेश सिंह सौलंकी ने ओड़ाझार शिवमंदिर पहुच जायजा लिया।

No comments:

Post a Comment