Wednesday, March 6, 2019

शरीके हयात ने खुद शौहर को उतरवाया मौत के घाट

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0 - एक युवती प्रेमी के प्यार में इस कदर दीवानी थी की घर वालों की और से दूसरे युवक से शादी कराने से नाराज होकर उसने अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिल शादी व पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार तार करते हुये शादी के सात दिन बाद ही अपने पति की नृसंश तरीके से हत्या करा दी।
              दरगाह थाना क्षेत्र के इमामगंज मोहल्ले के रहने वाले फरीद नाम के युवक की बीते दो मार्च की रात अज्ञात लोगों की और से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी । इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच में जुटी हुई थी । परिजनों के फोन नंबरों को भी सर्विलांस पर लगाया गया था । पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी उम्मे सलमा पुत्री फरीद निवासी कोरियन बनकटी थाना को० नानपारा के बयान विरोधाभासी होने की वजह से  उस पर नजर रक्खी जा रही थी ।  इसी दौरान पुलिस को मृतक के घर के पास लगे एक सी सी टी वी फुटेज में दो लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उनकी पहचान करते हुये दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार किये युवकों में एक इरफान मृतक की पत्नी का प्रेमी था । पूछताछ में उसने बताया कि उम्मे सलमा से बात करने के बाद हमने अपने साथी वसीम के साथ मिलकर फरीद को रास्ते से हटाने के लिये साजिश रच उसकी हत्या कर दी ।
             पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया की पकड़े गये इरफान का मृतक फरीद की पत्नी उम्मे सलाम से प्रेम संबंध था । घर वालों ने उसकी शादी फरीद से करा दी । जिसके बाद उम्मे सलमा व उसके प्रेमी इरफान ने अपने एक दोस्त वसीम के साथ मिलकर फरीद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और दो मार्च को उसे फोन कर कुछ सामान देने के लिये घर से थोड़ी दूर पर एक सुनसान जगह पर बुलाकर बांके से हमलाकर कर उसकी हत्या कर दी । पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुये मृतक की पत्नी उम्मे सलमा उसके प्रेमी इरफान रजा व उसके दोस्त वसीम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद करते हुए सभी को जेल भेजा गया।

No comments:

Post a Comment