युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
धौरहरा खीरी, उ0प्र0। ब्लॉक ईसानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकदहा में बीते दिनों ग्रामीणों द्वारा जंगल के करीब चहलकदमी करते समय बाघ को देखने के बाद ग्रामीणों में भय की लहर दौड़ गई थी।जिसकी ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद वनविभाग ने गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को करीब एक दर्जन वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्राम में जाकर ग्रामीणों से गहनता से पूछतांछ कर जानकारी हासिल की उसके बाद तेंदुआ सुरक्षा अभियान व बाघ सुरक्षा अभियान के तहत कैम्प लगाकर ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचने के उपाय बताते हुए करीब आधा दर्जन दैनिक श्रमिकों की वहाँ तैनाती कर किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल जानकारी देने के निर्देश दे दिए है।
धौरहरा रेंज के ब्लॉक ईसानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकदहा के समीप स्थित जंगल में बीते दिवस ग्रामीणों ने चहलकदमी करते हुए बाघ को देख डर व सहम गये थे।ग्रामीण भय से अपने खेतों की तरफ भी जाने से कतराने लगे।जिसकी सूचना राजकिशोर यादव द्वारा मिलने के बाद समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने से वन विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को वन दरोगा अश्वनी कुमार पाण्डेय, वन रक्षक सतीश चंद्र मिश्रा,सहित करीब एक दर्जन दैनिक श्रमिकों ने गांव में पहुँचकर ग्रामीणों से पूछतांछ की व बाघों से संबंधित जानकारी एकत्रित की।इस दौरान मौके पर पहुँचे वन दरोगा अस्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना पाकर टीम गांव में पहुँचकर जानकारी एकत्रित कर ग्रामवासियों को तेंदुआ सुरक्षा एवं बाघ सुरक्षा अभियान के तहत जंगली जानवरों से बचने के उपाय बताये गये है।साथ ही आधा दर्ज़न दैनिक श्रमिकों की गांव में तैनाती कर दी गई है जो किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर रेंज पर सूचना देंगें।जिससे तत्काल सूचना मिलते ही कार्यवाही हो सकेगी।

No comments:
Post a Comment