Saturday, March 16, 2019

तीन लाख बीस हजार रुपये बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

धर्मेंद्र साहू (NNI Coverage)
इंडोनेपाल/बहराइच (उ0प्र0) - पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा लोक सभा चुनाव 2019 आदर्श आचार संहिता के पालन करने तथा कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे इसी आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी अरुण चन्द्र के द्वारा प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बैरियर भारत-नेपाल बार्डर पर चेकिंग हेतु टीम गठित की गयी। टीम मे उ.नि. उमाकांत मिश्रा, का. रंजय लाल साहनी, का. आलोक विक्रम सिंह तथा एसएसबी की म.आ. सेजल बेन, म.आ. रेनू यादव को शामिल किया गया। पुलिस एवं एसएसबी टीम द्वारा संयुक्त रुप से चेकिंग के दौरान नेपाल राष्ट्र से रंजीत कुमार मेहता पुत्र स्व.सरजू महतो निवासी ग्राम सूजी पोस्ट जोहू थाना ओपी पदमा जिला हजारीबाग राज्य झारखंड को रोका गया चेकिंग मे रंजीत कुमार मेहता से 3,20,000 रुपये बरामद हुआ मांगने पर कोई भी अधिकार पत्र नही दिखा पाया। रुपये को कब्जे पुलिस मे लिया गया।

No comments:

Post a Comment