Monday, March 25, 2019

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया रूट मार्च

धर्मेंद्र साहू (NNI Coverage)
इंडोनेपाल, बहराइच (उ0प्र0)। रूपईडीहा कस्बे मे आज पुलिस व पीए सी के जवानो ने रूटमार्च निकाल कर सुरक्षा का अहसान दिलाया।
          इस का निवृत्त थाना प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्र व क्राइम इस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह कर रहे थे। जवानो ने नेपाल सीमा से रूपईडीहा बाजार के सेन्ट्रलबैंक चौराहा, स्टेशन रोड, बजाजा मार्केट, रामलीला चौराहा, चकिया रोड चौराहा , रूपईडीहागांव, केवलपुर, बाबागंज, रंजीतबोझा, पचपकड़ी, कटघर खन्नापुरवा, मदरिया, जैतापुर आदि गांवो मे रूटमार्च किया। इस रूटमार्च मे उपनिरीक्षक उमाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक रविप्रताप सेंगर सहित भारी संख्या मे पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment