Monday, March 11, 2019

बंजारा समाज की अनूठी शादी बनी लोगों के लिए सीख

असगर अली/ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
शाहजहांपुर, उ0प्र0। समाज क्या होता है और समाज के लिए जिम्मेदारी क्या होती है इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण अगर कोई प्रस्तुत हुआ है तो वह है शाहजहानपुर के कांठ क्षेत्र में एक अनूठी शादी। जहां अखिल भारतीय मुस्लिम बंजारा समाज के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री जनाब सलमान की शादी का प्रोग्राम था। अपनी शादी के प्रोग्राम को यादगार बनाने के लिए सलमान ने एक ऐसा काम कर दिया जो आने वाले समय में बंजारा समाज के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा और बंजारा समाज का अगर कभी इतिहास लिखा गया तो उसमें सबसे पहले पन्ने पर लिखा जाएगा। हुआ यूं कि सलमान की शादी बंजारा समाज के अति प्रतिष्ठित व्यक्ति मुंसिफ की लड़की से हुई। बंजारा समाज में सबसे अधिक चर्चित यह शादी उस समय ऐतिहासिक हो गई जब सलमान ने निकाह होने के एकदम बाद ही अखिल भारतीय मुस्लिम बंजारा एकता समाज के लोगो से सजी टी-शर्ट खुद पहन ली और वैसे ही डेढ़ सौ दूसरी टी-शर्ट अपने बारातियों को भी पहनने के लिए दी! सलमान के ऐसा करते ही शादी अचानक बंजारा समाज की एक बड़ी मीटिंग में तब्दील हो गई और बाराती अखिल भारतीय मुस्लिम बंजारा एकता समाज के पदाधिकारियों में बदल गए और नए कपड़े अचानक अखिल भारतीय बंजारा एकता समाज के लोगो वाली टी-शर्ट में बदल गए! सभी बारातियों के मुंह से "पढ़ेगा बंजारा, बढ़ेगा बंजारा! सभी पढ़ें सभी बढ़ें" के नारे गूंजने लगे। अपनी इस शादी को ऐतिहासिक बनाने वाले सलमान ने बताया कि वह बहुत दिनों से अपनी शादी को एक नए अंदाज में करने का विचार बना रहे थे यह विचार। जब उन्होंने दिल्ली में रहने वाले उनके मित्र और अखिल भारतीय मुस्लिम बंजारा समाज के उपाध्यक्ष तौफीक को यह बताया तो उन्होंने उन्हें समाज की टी-शर्ट के बारे में बताया! टी-शर्ट देखकर सलमान ऐसे प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत ही टीशर्ट छपवाने और शादी में सभी बारातियों को उसे पहनकर मौजूद रहने का फैसला कर लिया।
            इस बारे में आगे बोलते हुए सलमान के पिता ने उसकी सोच और उसकी बातों का समर्थन करते हुए हमारे संवाददाता को शादी की इस अनोखी प्रकृति के बारे में तमाम जानकारी दी। सलमान और उसके पापा के साथ ही लड़की पक्ष की तरफ से बोलते हुए बंजारा समाज के अति प्रतिष्ठित व्यक्ति जनाब मुंसिफ ने भी अपने नए दमाद के विचारों की जबरदस्त तरीके से सराहना की। सलमान की शादी के इस खुशी के मौके पर बंजारा समाज के तमाम लोग उपस्थित थे
जिससे शादी की भव्य सुंदरता देखते ही बनती थी। यह उत्सव शादी से अचानक अखिल भारतीय मुस्लिम बंजारा एकता समाज की मीटिंग में तब्दील हो गया। इस शादी मे अखिल भारतीय मुस्लिम बंजारा एकता समाज के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे जिन्हें दूल्हे सलमान ने विशेष रूप से आमंत्रित किया था।
          प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भी इस अनोखी शादी का कवरेज करने के लिए उपस्थित थी। बंजारा समाज के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सलमान की इस शादी की काफी प्रशंसा की और अखिल भारतीय मुस्लिम बंजारा एकता समाज जैसी संस्था की बड़ाई करते हुए कहा कि ऐसी संस्था की जरूरत वर्षों से समाज को थी जिसे पूरा करने में समाज के जागरूक लोगों ने बखूबी साथ निभाया।
           इस मौके पर मौजूद अखिल भारतीय मुस्लिम बंजारा एकता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब असलम मुरादाबादी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम समाज के लिए काम करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। राजनितिक गतिविधियों में व्यस्तता के कारण इस मौके पर शादी में शिरकत नहीं कर सके अखिल भारतीय बंजारा मुस्लिम एकता समाज के मुख्य संरक्षक  जनाब हनीफ अजहर ने परिवार को फोन पर शादी की बधाई दी और समाज के सभी नौजवानों से यह अपील की कि वह भी अपनी या अपने परिवार में किसी सदस्य की शादी को ऐसे ही यादगार बनाने की कोशिश करें।

No comments:

Post a Comment