मो0 आजाद हुसैन (NNI Coverage)
पलियाकलां-खीरी, उ0प्र0। मंडी गेट पास के नाम पर वसूली की कोशिश के बीच एक फर्म संचालक और सचिव के बीच विवाद हो गया।आरोप है कि सचिव व उनके सहयोगियों ने फर्म संचालक का मोबाइल भी छीन लिया और मारपीट की।इस मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
सीओ को दी गई तहरीर में नईम खान पुत्र मुन्ने खां निवासी न्यूरिया हुसैनपुर थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत ने कहा है कि उनकी खान ट्रेडर्स के नाम से पलिया मंडी समिति में फर्म संचालित है जिससे वह लकड़ी का कारोबार करते हैं। उनकी दो गाड़ियों में पॉपुलर की लकड़ी भरी है। गाड़ियों का गेट पास मंडी सचिव द्वारा जारी नहीं किया जा रहा है जबकि पूर्व में गेट पास जारी होता था। दोनों गाड़ियां 27 फरवरी से मंडी समिति में खड़ी है। जिससे प्रार्थी को नुकसान हो रहा है।आरोप है कि शुक्रवार को प्रार्थी ने मंडी सचिव से वाहन गेट पास जारी करने को कहा तो सचिव ने सीधे कहा कि यदि कागज के साथ लाओगे तो दो हजार लगेंगे बिना कागज के चार हजार देने होंगे। प्रार्थी ने पैसा देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस पर सचिव आग बबूला हो गये और गाली गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने मारपीट भी की। इस पूरे प्रकरण की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके मोबाइल में थी जिसे सचिव और उनके सहयोगियों ने जबरन छीन लिया।उधर सचिव धर्मेंद्र यादव द्वारा भी मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमे कहा कि नईम खान को 25 फरवरी को फर्म के कागज, अभिलेख आदि निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराने का नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को जब नईम खान कार्यालय आए तो कर्मचारी द्वारा उन्हें ये नोटिस देकर रिसीव करवाने को दिया जिसे रिसीव करने से उनके द्वारा मना कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद उनके द्वारा गाली गलौज की और अभिलेखों को इधर उधर फेंककर कार्य मे बाधा उतपन्न की गई। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक दोनो पक्षो के बीच समझौते के प्रयास शुरू हो गए थे।

No comments:
Post a Comment