Monday, April 1, 2019

हनीफ अजहर ने प्रदेश दौरा कर जाना अल्पसंख्यक समाज का हाल

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (सह संपादक NNI Coverage)
नई दिल्ली/भारत। पिछले दिनों एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय समाचार पत्र के प्रधान संपादक और राष्ट्रीय चीफ क्राइम रिपोर्टर एवं भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता श्री हनीफ अजहर देश भर में फैले बंजारा बिरादरी की स्थिति और उपस्थिति जानने के लिए संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सघन दौरे के लिए निकले। इस अति महत्वपूर्ण दौरे में श्री हनीफ अजहर ने मुरादाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर, गोला, पीलीभीत और बहराइच जैसे उत्तर प्रदेश के जिलों का भ्रमण किया और अन्य लोगों के साथ साथ बंजारा बिरादरी के रहन सहन और सुख दुख की स्थिति का जायजा लिया और साथ ही देशभर में फैली बंजारा बिरादरी के लिए काम करने वाली मुख्य संस्था अखिल भारतीय बंजारा एकता समाज का दिया हुआ नारा  पड़ेगा बंजारा तो आगे बढ़ेगा बंजारा का भी संदेश दिया और सभी बंजारा बिरादरी के माननीय लोगों से अनुरोध किया कि सभी लोग पढ़ाई लिखाई और शिक्षा को महत्व दें और बंजारा बिरादरी के विकास की बातें करें श्री अजहर ने यह भी सभी को बताया कि बंजारा कौम को बरगलाने वाली अन्य संस्थाओं से सावधान रहने की जरूरत है! जो कौम की भलाई की बात करके कौम को धोखा देकर अपना उल्लू सीधा कर रही है! अपने इस दौर में श्री  हनीफ अजहर गोला के रायपुर में श्री मुन्ना ,अजमत, लखीमपुर जिले के हाशिम टांडा में श्री नसरत, मजीद, अजीज, साहब और कल्लू, गुलरा टांडा में मौलाना शमशुल हक अली, डॉक्टर आशिक अली, सलामत नगर भट्टा में सूफी हेतम मियां की दुआएं लेकर वहां मौजूद रईस, चांद और दूसरे बहुत से बंजारा बिरादरी के लोगों से मिले श्री अजहर के इस दौर में उत्तर प्रदेश क्राइम कवरेज के ब्यूरो चीफ असगर अली, पलिया तहसील रिपोर्टर जहूर खान और ब्लॉक रिपोर्टर मुन्ना साथ में रहे इस दौरे में C.D.O, B.D.O और RTO लखीमपुर से बात करके उन्हें गांव की बदहाली और सड़क की बदहाली  के बारे में बताया और उन्हें दूर करने और सही तरीके से काम करने के निर्देश दिए।
          इस दौरे पर श्री हनीफ अजहर अपने साथियों के साथ दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण करने भी गए और वहां हाथी और शेरों को भी देखा।

No comments:

Post a Comment