अमरीश चंद्र श्रीवास्तव (NNI Coverage)
मटेरा, बहराइच। थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्रान्तर्गत अपराध एवं अपराधियो एवं अवैध रुप से संचालित बूचड़खानों पर अंकुश वा प्रतिबन्धित पशुओं को काट कर अवैध मांस विक्री के क्रम में दिये गये कड़े दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर के द्वारा दिये गये आदेशों व निर्देशों के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रबिन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री अरूण चन्द्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा मनोज कुमार मिश्र, उ0नि0 अर्जुन सिह भदौरिया, आरक्षी उपेन्द्र शुक्ला, का0 सुरेन्द्र मौर्या, का0 मो0 शहीम, म0का0 किरन चौधरी, म0का0 अंशू चौधरी थाना स्थानीय पर गठित टीम के द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर कस्बा नानपारा के कसाई टोला में अवैध रुप से संचालित कर रहे बूचड़खाने को पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर दबिश देकर अभियुक्त- उजेर पुत्र जमाल, सुएब पुत्र जमाल, अन्नू पुत्र अजीज, आइसा पत्नी अजीज, कल्लो पत्नी इशरार, निवासी पुरानी बाजार कसाई टोला थाना कोतवाली नानपारा को समय 9.30 बजे से 10.30 हिरासत पुलिस में लिया गया, तथा 03 अभियुक्त भागने में सफल रहें, तथा मौके पर 02 कुन्तल 45 किलो कटा हुआ मांस, 03 अदद इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, 02 अदद छूरा, 01 एक कुल्हाड़ी को कब्जा पुलिस लिया गया तथा उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 273/19 धारा 429 भादवि0 व 11 पशु क्रुरता अधिनियम में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।

No comments:
Post a Comment