Friday, March 15, 2019

सड़क दुर्घटना में चार घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच। दो मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए।गम्भीर रुप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है जबकि दो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य में मुस्तफाबाद में चल रहा है।
          जरवलरोड थानाक्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाईवे पर रिठौरा मोड़ के पास रिढौठा मोड से मोटर साइकिल से अपने घर परसा जा रहे अमीन (20) पुत्र जुबेर अहमद ,फहीम (18)पुत्र नईम की जरवलरोड की तरफ जा रहे विजय कुमार 25 पुत्र सुन्दर ,मो.रईस 28 पुत्र वाजिद की आमने-सामने मोटर साइकिल से भिड़ंत हो गई।घायलों  को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद ले जाया गया,जहां हालत गम्भीर होने पर इलाज के बाद फहीम और विजय कुमार को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment