Tuesday, March 5, 2019

व्यापारियों की समस्याओं के लिए हर संभव प्रयास करेंगे सुनील कुमार

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय प्रभारी का आगमन मंगलवार को नानपारा में हुआ इस मौके पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से  वार्ता में व्यापारी नेता सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि मा0 बनवारी लाल कंचन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कार्य कर रहा है हमारा प्रयास है कि व्यापारी को कोई समस्या ना हो जो भी समस्याएं हो उनका अभिलंब समाधान हो किसी भी व्यापारी को अपनी समस्याओं के लिए जूझना ना पड़े व्यापार मंडल प्रत्येक व्यापारी के लिए कार्य कर रहा है वे यहां संगठन को मजबूत करने के लिए आए हैं। एक प्रश्न के उत्तर में व्यापारी नेता ने कहा की व्यापार मंडल किसी पार्टी विशेष का नहीं है व्यापार मंडल में सभी व्यापारियों के लिए स्थान है और कई दलो के व्यापारी इस में जुड़े भी हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी से समस्याएं हुई हैं लेकिन हम लोगों के सुझाव पर सरकार ने कई बदलाव भी किए हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारी बोर्ड का गठन किया है जिसमें लखनऊ से भी दो व्यापारियों को लिया गया है एक अच्छा कदम है अब देखना है कि सरकार व्यापारियों को बोर्ड के माध्यम से क्या सुविधाएं सुलभ कराएगी l इस मौके पर नानपारा के अध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता, सलाहुद्दीन, मनोज कुमार गुप्ता ,अब्दुल रब, हाजी दुलारे ,मुन्नालाल गुप्ता  रहीसुद्दीन, समीउद्दीन खान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment