Thursday, March 14, 2019

वाहन चेकिंग में दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक बहराइच के कुशल निर्देशन मे गठित टीम द्वारा दिनांक 12.03.2019 को फ्लाइंग एक्वाड मजिस्ट्रेट पुष्पेन्द्र कुमार मय हमराह उ0नि0 रघुवीर गौतम व का0प्रदीप कुमार सिंह, का0सोहन प्रसाद , का0 अमर दीप मौर्या तथा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच  के उ0नि0 विनोद कुमार पाण्डेय व उ0नि0 योगेन्द्र सिंह की संयुक्त टीम द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्तियो , अपराधियो व अवैध शस्त्र की चेंकिंग दोनक्का तिराहा थाना क्षेत्र को0 देहात बहराइच में किया जा रहा था कि चेकिंग के दौरान समय 13.50 बजे इनोवा कार नं0 UP 32DA 1237  बैठे दो संदिग्ध व्यक्ति 1.सोनू यादव उर्फ नीरज कुमार पुत्र रामलल्लन यादव निवासी राजा बाग थाना बौण्डी जनपद बहराइच 2.दीपक वर्मा पुत्र राम जियावन निवासी बहोरीपुर थाना टिकैत नगर बाराबंकी को रोक कर जामा तलाशी ली गई तो क्रमशः एक अदद अवैध रिवाल्वर 32 बोर व 3 अदद जिन्दा का0 32 बोर व एक अदद पिस्टल नाजायज 32 बोर व 2 अदद जिन्दा का0 32  बोर के पकडा गया उपरोक्त दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध थाना को0देहात बहराइच मे क्रमशः अ0सं0 157/19 व 158/19 धारा 3/25 A Act का पंजीकृत किया गया है । दोनो अभियुक्तो को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत मे मा0न्यायालय 14 दिवस के रिमाण्ड पर रवाना किया जा रहा है । इस कार्यवाही मे सम्मलित अधि0/कर्म0गण को उत्साह वर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया तथा अवैध असलाह बरामद होने के सम्बन्ध मे गहराई से जाँच किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment