अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच। बिशेश्वरगंज के प्राथमिक विद्यालय मथुरापुरवा में परीक्षा फल वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कक्षा 5 के छात्रों के साथ साथ विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्र ने विद्यालय के शिक्षकों के शिक्षण कार्य एवं विद्यालय की स्वच्छता व बच्चों के अनुशासन की सराहना की। संयुक्त मंत्री राजीव तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा शिक्षकों के लगन एवं उत्साह से कार्य करने का ही परिणाम है कि आज सरकारी विद्यालय कान्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। लोगों का विश्वास सरकारी स्कूलों के प्रति बढ़ रहा है। कार्यक्रम को विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका इन्दु त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रवि शुक्ल ने किया। इस अवसर पर रचना मिश्र सुभाष जायसवाल अनुसुइया गोस्वामी सहित विद्यालय के सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment