Sunday, March 31, 2019

विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं प्रतियोगिताएं आयोजित

अनुप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। प्राथमिक विद्यालय कटोरवा शिक्षा क्षेत्र विशेश्वरगंज जनपद बहराइच में कक्षा 5 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे रंगोली निर्माण, क्विज प्रतियोगिता, नृत्य एवं नाटक आदि का प्रस्तुतीकरण बड़े ही मनमोहक ढंग से  किया गए तथा इस अवसर पर समस्त बच्चों को जलपान भी कराया गया कराया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती ममता रानी  के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री शरद चंद्र शुक्ला ने छात्रों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक विश्वनाथ  मिश्र, उदय प्रताप सिंह अवधेश कुमार  मिश्र, आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment