Thursday, March 7, 2019

नकली देशी शराब के कारोवार का हुआ भंडाफोड़

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage) 
पीलीभीत। जनपद के थाना सेहरामऊ के गड़वाखेड़ा के पास में ही नकली देशी शराब बनाने का कारखाना चल रहा था। बरेली से आई एसएसएफ व प्रवर्तन दल आबकारी विभाग व सेहरामऊ पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी के दौरान दुकान में दबिश दी गई। इस मौके पर हजारों नकली देशी क्वार्टर सहित भारी मात्रा में एल्कोहल बरामद किया गया। मौके से एक आरोपी को भी टीम ने दबोच लिया। स्थानीय आबकारी विभाग कुंभकरण नींद में सो रहा है। उसे क्षेत्र में कच्ची व नकली शराब नहीं दिख रही है।
एक और जहां जहरीली शराब से मौतों का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि पूरनपुर तहसील के थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव गड़वाखेड़ा मे बरेली से एसएसएफ आबकारी निरीक्षक दिनेश चंद्र यादव व सेहरामऊ थाना प्रभारी उदयवीर सिंह के साथ मिलकर टीम के साथ छापेमारी की। गढ़वाखेड़ा में ही स्थित देशी शराब की दुकान के बगल में के पूरनपुर के रहने बाले  विशाल जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल नकली शराब तैयार करने का कारोबार चला रहा था। आरोपी अधिक पैसा कमाने के लिए असली शराब की जगह नकली शराब तैयार कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा था। टीम ने मौके से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । अब सवाल यह उठता है कि भारी मात्रा में शराब बनाने में क्या एक ही व्यक्ति लगा हुआ था। पुलिस गहनता से उसकी जानकारी करे तो इस धंधे में कई लोग लपेटे में आ सकते हैं।
एसएसएस, प्रवर्तन दल व पुलिस छापेमारी के दौरान 55 पेटी सफेद झूम ब्रांड, 4 पेटी रंगीन विंडीज ब्रांड, 100 लीटर स्प्रिट तीव्रता 96%, डेढ़ लीटर बहरोमल, एक रोल नकली बोर कोड, 500 थर्माकोल पैकिंग के लिए, एक अल्कोहल मीटर, शराब भरे 2655 क्वार्टर, 18 साल खाली फोटो सहित 18 सौ खाली क्वार्टर सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
छापेमारी टीम में एसएसएफ आबकारी बरेली से दिनेश चंद्र यादव, प्रवर्तन दल के पीके सिंह, अनुपम सिंह, सेहरामऊ थाना प्रभारी उदयवीर सिंह, चंद्र भूषण पांडे, पंकज पांडे, बृजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, सचिन, ज्ञान चंद्र सहित कई लोग टीम में शामिल थे।
टीम में भारी मात्रा में नकली देशी शराब बरामद की हैं। तो क्या स्थानीय आबकारी विभाग को यह जानकारी नही थी। इस पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। पूरनपुर व कलीनगर तहसील क्षेत्र भी में कच्ची व नकली शराब बनाने का धंधा जोरो पर है। स्थानीय अधिकारी व पुलिस की मिलीभगत के चलते ही इस धंधे पर अंकुश न लगाके धंधा खूब फल-फूल रहा है। आवकारी व पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश पर छापेमारी कर खानापूरी करते है। यदि इस पर गंभीरता से छापेमारी की जाए तो नकली कच्ची शराब पर विराम लग सकता है।

No comments:

Post a Comment