Sunday, March 3, 2019

महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मिले निर्देश

अखिलेश श्रीवास्तव/कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
बहराइच /जरवल, उ0प्र0। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 04 मार्च को नगर क्षेत्र में निकाले जाने वाले जुलूसों/शोभायात्रा/शिव बारात को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार द्वारा विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगायी गयी है। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं द्वारा प्रातः 04ः00 बजे से ही काॅवर यात्रा निकाल कर विभिन्न स्थानों पर स्थित शिवालयों/मन्दिरों में जलाभिषेक किया जाता है जो सिलसिला देर साॅयकाल तक चलता रहता है।
               जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप जिला मजिस्ट्रेट बहराइच के.पी. भारती मो.न. 9454416033 व तहसीलदार सदर सतीश कुमार वर्मा मो.न. 9454416038 को सिद्ध नाथ मन्दिर के अन्दर व अगल-बगल एवं सड़क मार्ग पर व सड़क मार्ग से मन्दिर की ओर प्रवेश मार्ग एवं बाहर जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियन्त्रित रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
               चकबन्दी अधिकारी बृजेश कुमार राय मो.न. 9451005688 व सहायक चकबन्दी अधिकारी गया प्रसाद मो.न. 9415394437 को श्री मरी माता मन्दिर, सरयू तट से लेकर गोलवाघाट पुल, केडीसी तिराहा, डीएम आवास तिराहा, पानी टंकी चैराहा, डिगिहा तिराहा से छावनी चैराहा होते हुए काॅवरिया दल के साथ-साथ भ्रमणशील रहकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। चकबन्दी अधिकारी हरिवंश कुमार मिश्र मो.न. 9452144720 व सहायक चकबन्दी अधिकारी मिथिलापति शुक्ला मो.न. 9839431252 को श्री मरी माता मन्दिर, सरयू तट से लेकर किसान डिग्री कालेज, बस स्टेशन, पीपल तिराहा होते हुए घंटाघर चैक निकट सिद्ध नाथ मन्दिर तक भमणशील रहकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
              सहायक चकबन्दी अधिकारी मनोज कुमार वर्मा मो.न. 9415496109 व सहायक चकबन्दी अधिकारी अवधेश कुमार मो.न. 9452542882 को मनकामेश्वर मन्दिर धनकुट्टीपुरा से साॅय 07ः00 बजे निकलने वाली शिव बारात के साथ गणेश पूजा स्थल ब्राहम्णीपुरा घंटाघर चैक छावनी चैराहा होते हुए स्टेशन रोड धनकुट्टीपुरा से वापसी स्थल तक भ्रमणशील रहकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
              सहायक चकबन्दी अधिकारी जितेन्द्र प्रसाद मो.न. 9453279936 व सहायक चकबन्दी अधिकारी पुत्तन लाल मो.न. 9415558898 को थाना दरगाह शरीफ मोहल्ला गुलामअलीपुरा स्थित राम घाट मन्दिर से साॅय 07ः00 बजे निकलने वाली शिव बारात के साथ निर्धारित मार्ग राम जानकी मन्दिर गुलामअलीपुरा तक भ्रमणशील रहकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उपरोक्त अधिकारी शोभा यात्रा/जुलूस/शिव बारात के साथ कार्यक्रम की समाप्ति तक उपस्थित रहकर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे।
             जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर मजिस्ट्रेट सम्पूर्ण नगर क्षेत्र की कानून व्यवस्था हेतु  ओवर आल प्रभारी होंगे जबकि समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्रान्तर्गत स्थित नदियों के प्रसिद्ध घाटों एवं शिव मन्दिरों जहाॅ जहाॅ स्नान एवं जलाभिषेक के लिए भीड़-भाड़ लगती हो वहाॅ पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों की तैनाती करके थानाध्यक्ष व पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय बनाये रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे।
जरवल कस्बा में शिवरात्रि के पावन पर्व पर सोमवार को शाम 7:00 बजे शिव बारात जरवल कस्बा के खाकी दास मंदिर से निकाली जाएगी जो जरवल कस्बा के नगर भ्रमण के उपरांत लखनऊ बहराइच हाईवे से गल्ला मंडी ,चौक बाजार होते हुए मंदिर पहुंचेंगे जिसमें सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद रहेंगे।

No comments:

Post a Comment