Wednesday, March 27, 2019

योगी भीकमनाथ की चौथी पुण्यतिथि, सत्संग बाद हुआ भंडारा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage) 
कलीनगर (पीलीभीत)। योगी भीकम नाथ ट्रस्ट सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्रम्हलीन संत योगी भीकम नाथ महाराज जी की चौथी पुण्यतिथि उनके गुरु आश्रम जमुनिया निकट शिव मंदिर पर मनाई गई। तहसील क्षेत्र के गांव जमुनिया खास में मंगलवार को संत योगी भीकम नाथ की पुण्यतिथि उनके आश्रम पर शिष्यों के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाई गई जिसमें सुबह से ही सत्संग के कार्यक्रम की शुरुआत शंकरानन्द जी महाराज के द्वारा की गई सत्संग का समापन सुरेश शर्मा  के द्वारा किया गया बड़ी संख्या में सत्संग सुनने वाले सत्संगीयो शिष्य शिष्याओं एव श्रद्धालुओ ने कार्यक्रम में पहुच कर बड़ चढ़ कर भाग लिया एव हलुआ के प्रसाद व खिचड़ी भोज का आनन्द लिया।बरेली,पीलीभीत, खटीमा,नवाबगंज
योगी भीकम नाथ के शिष्यों (ट्रस्टियो) ने उनके आश्रम पर पहुच कर उनकी मूर्ति पर फूल चढ़ाकर कर सर झुकाकर आशिर्बाद प्राप्त किया एव उनको श्रद्धा के सुमन अर्पित कर श्रदांजलि दी कार्यक्रम सहयोग में दौरान योगी भीकम नाथ ट्रस्ट सेवा समिति के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह यादव प्रबन्धक श्रीकृष्ण शर्मा,महामंत्री बीरबल कुशवाहा कोषाध्यक्ष मदनलाल शर्मा,एडिटर मनोज कुमार,उपप्रबंधक रामकुमार भोजवाल उपाध्यक्ष हरिप्रसाद गुप्ता सह कोषाध्यक्ष हरिशंकर यादव अशोक कुमार ज्वाला प्रसाद राठोर रामपाल वर्मा अजय वर्मा नत्थूलाल कश्यप राजकुमार वर्मा ओम प्रकाश राठोर सुरेश कुमार राम औतार कश्यप पूरनलाल भगत जी ढाकन लाल मौर्य,कृष्णपाल ऋषिपाल सोनू,मीना देवी माया देवी प्रदीप कुमार मानसिंह,सहित दर्जनों भक्तगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment