निघासन/खीरी : कोतवाली निघासन की झंडी चौकी में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे की अध्यक्षता में गयी मीटिंग। बताते चलें कि आगामी त्यौहार होली व लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रख झंडी चौकी क्षेत्र के समस्त प्रधान, पूर्व प्रधान व क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों के साथ एक मीटिंग का आयोजन रक्खा गया। जिसमे सभी से अपील की गई कि आगामी त्यौहार व चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग दें। इस दौरान झंडी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह के साथ मुड़ाबुजुर्ग प्रधानपति रमेश लोधी, लालपुर प्रधान रमाकांत गौतम के साथ क्षेत्र के समस्त प्रधान व गणमान्य लोगों के साथ झंडी चौकी का समस्त स्टाप मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment