अनुराग सोनी/मोहित सोनी (NNI Coverage)
बलहा, बहराइच। वन विभाग व पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से हरे भरे पेड़ों की सरेआम कटान हो रही है। आम, शीशम व सेमल के हरे भरे पेड़ धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं। समूचे जनपद को रेगिस्तान बनाने में वन कर्मी जुटे हुए हैं। मामला नानपारा रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत किशनपुर के किसान सहज राम, टेकराम के बाग से जुड़ा हुआ है जहां 40 आम के हरे भरे हुए फलते फूलते पेड़ पर अवैध रूप से आरा चला। आनन फानन में आम की लकड़ी के ठेकेदार ने ठिकाने लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस बाबत ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दी लेकिन अधिकारियों ने उसे अनदेखा कर दिया। हमारे NNI संवाददाता ने इस संबंध में डीएफओ से जानकारी मांगी तो उन्होंने 40 पेड़ के स्थान पर 15 की जुर्माना करने की बात बताइ। उपरोक्त घटना से सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि इस अवैध कटान में छोटे कर्मचारी से लेकर उच्च अधिकारी तक सभी की मिलीभगत है। आम के पेड़ की कटाई पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होने के बावजूद भी क्षेत्र में हरे भरे पेड़ काटे जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment