- डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। महामना मालवीय मिशन बहराइच (अवध) की ओर से आयोजित भारत नेपाल सीमावर्ती गांव रायबोझा (मिहींपुरवा) में आयोजित (विश मुक्त खेती नशा मुक्त गांव) विषयक की विशाल किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर जे एस संधू आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय,अयोध्या आयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट अध्यक्ष- महामना मालवीय मिशन (अपर स्थाई शासकीय अधिवक्ता भारत सरकार) को नशा उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण आंदोलन चलाने के लिए अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया व कार्यक्रम से जुड़ने की बात कही । जिले में जमीन उपलब्धता के आधार पर कृषि महाविद्यालय खोले जाने की मांग पर सैद्धांतिक सहमति जताते हुए पहल करने के लिए आश्वस्त किया इस अवसर पर मौजूद लोगों को नशा उन्मूलन का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा , क्षेत्राधिकारी नानपारा, एसएसबी के उच्चाधिकारी , केवीके बहराइच व नानपारा के प्रभारी वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक समेत समाज सेवी चिकित्सक डॉक्टर देवेश श्रीवास्तव, डॉक्टर एमडी सिंह, आलोक शुक्ला एडवोकेट सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष व सैकड़ों किसान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त अभियान से जुड़ने का संयुक्त संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment