डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नगर के न्यू पॉयनियर मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल में आज शनिवार को जूनियर वर्ग का वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
नानपारा में निजी विद्यालयों में पढ़ाई व अनुशासन की अलग पहचान रखने वाले न्यू पॉयनियर मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल में वर्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें छात्र छात्राएं पुरस्कार पाकर खिल उठे। कक्षा छः से आठ तक के सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्या श्रीमती तसनीम आब्दी ने अपने हाथों से मेडल पहनाया, वहीं सर्वाधिक उपस्थित रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को भी पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा कक्षा आठ की ख़ुशी जायसवाल ने 2600 में से 2285 अंकों के साथ 87.88% से जूनियर वर्ग में पूरे विद्यालय में टॉप किया, उन्हें विद्द्यालय की ओर से टॉपर 2019 की ट्रॉफी दी गई।
ख़ुशी के पिता हरीश जायसवाल नानपारा में ही इलेक्ट्रॉनिक बिजिनेस करते हैं। ख़ुशी ने अपनी इस ट्रॉफी का श्रेय अपने शिक्षकों व परिवार को दिया है, उनका सपना बड़े होकर देश सेवा करना है।
परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण के दौरान प्रबंधक सलीम आब्दी, प्रधानाचार्य तसनीम आब्दी, नगमा, रिजवाना, इनमुर्रहमान, अख्तर, विजय, ओम प्रकाश, भूपेंद्र सिंह, ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment