अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच। विकास क्षेत्र विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत शेखापुर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर रघुपति सिंह के प्रतिमा पर कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री विनय सिंह के अगुवाई में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दांडी यात्रा शुरू की गई।
जिला महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि महात्मा गाँधी जी के नमक सत्याग्रह/सविनय अवज्ञा आन्दोलन के तहत 12 मार्च 1930 के दाण्डी पदयात्रा दिवस की 89 वें वर्षगांठ पर कांग्रेस सेवादल ने सेनानी ग्राम शेखापुर में स्धापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर रघुपति सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके दाण्डी मार्च निकाला गया, जिला कांग्रेस महासचिव विनय सिंह के अगुवाई में क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिगित पुरवा के सेनानी पंडित गंगाराम तिवारी जी को नमन करके गांधी चबूतरा गंगवल की सफाई करके श्रमदान किया गया। इसके बाद नमन सभा करके गांधी जी के नमक सत्याग्रह के तहत हुए दाण्डी मार्च पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय सिंह विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने गांधी जी के दाण्डी मार्च में शामिल 78 पदयात्री महान सेनानियों को भी नमन किया। उक्त मार्च में सेवादल के जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा, युवा कांग्रेस के प्रदेशीय सदस्य तथा प्रभारी गोण्डा राशिद अली, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह, नरेन्द्र शास्त्री, विपुल मिश्रा, मूलचंद गिरि, दुर्गेश सिंह, रामराज सिंह, विमलेश सिंह, संजय सिंह, रहीश अहमद सहित कई लोग शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment