अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोक सभा कैसरगंज का अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन का आयोजन आर बी एस इंटर कालेज पयागपुर मे किया गया ।कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी व अध्यक्ष उप्र अनुसूचित जाति आयोग बृज लाल व विशिष्ट अथिति के रुप मे सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह व विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा श्री लाल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सर्वोच्च पद पर एक दलित को बैठाकर यह साबित किया है कि भाजपा हमेशा दलित हितैषी रही है। उन्होंने बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी दलितों की रक्षक नही भक्षक है। बसपा जबजब सरकार में आई है तबतब उसके द्वारा दलित हितों की अनदेखी की गई है। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा दलितों की विरोधी रही है।यूपीए के राज में दलितों के साथ अन्याय हुआ है लेकिन मोदी की भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को एक समान देखा है।
विशिष्ट अतिथि सांसद श्री सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को देश व प्रदेश के दलितों से ज्यादा अपने परिवार की चिंता रही है। इन तीनों ने वोट बैंक की तरह दलितों का इस्तेमाल कर अपने परिवार को आगे बढ़ाया है।
मोदीजी दलितों एवं गरीबों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए पाकिस्तान की तरह देश के बेईमान भी मोदी को नही देखना चाहते। क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी अकेली पार्टी है जो भीमराव आम्बेडकर, के सिद्धांतों और विचारों का सम्मान करते हुए ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संयोजन युवा नेता भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी व अध्यक्षता विधायक बलरामपुर पलटू राम ने की जबकि संचालन बिधान सभा प्रभारी महेंद्र पाठक ने किया।
कार्यक्रम को अनुसूचित आयोग उप्र के सदस्य श्याम लाल बल्मीकि ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बहराइच जगत राम सोनकर ,गोंडा के अध्यक्ष जटा शंकर ,जिला पंचायत सदस्य नकछेद आदि ने सम्बोधित किया ।सभी वक्ताओं ने आगामी लोक सभा चुनाव मे वोट ज़रूर डालने व मोदी जी को फ़िर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल,उपाध्यक्ष रण विजय सिंह ,पूर्व अध्यक्ष गुलाब चंद्र शुक्ल, इकबाल बहादुर तिवारी, चन्द्र प्रकाश सिंह, बटे कृष्ण तिवारी, हरेन्द्र विक्रम सिंह, माधवराज शुक्ल, रामगोपाल शुक्ल,संतोष गौतम, उमाशंकर तिवारी, मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ,कमलेश सिंह, सुनील सिंह व अशोक शुक्ल सहित भारी संख्या मे अनुसूचित जाति के लोग, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तारीफ-ए-काबिल
ReplyDelete