Thursday, March 14, 2019

मकान के छत पर लगे मोबाइल टावर में लगी भीषण आग

एजेंसी (NNI Coverage)
भदोही, उत्तर प्रदेश। भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के सदर मोहाल मुहल्ले के रिहायशी व भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक मकान की छत पर लगे मोबाइल में भीषण आग लग जाने के कारण अफरा-तफरी व हड़कंप मचा हुआ है। लगभग एक घंटे से लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने का कारण मोबाइल के जेनरेटर रूम में मधुमक्खी का छत्ता जलाते समय बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे के समीप सदर मोहाल निवासी किशन लाल उमर वैश्य का तीन मंजिला मकान है। मकान के तीसरे तल पर मोबाइल टावर लगा हुआ है। सुबह लगभग दस बजे मोबाइल टावर धूं-धूं कर जलने लगा। काफी ऊंची आग की लपटे उठने लगी। यह हादसा देख मुहल्ले में अफरा-तफरी फैल गई। लोग घरों से निकलकर भागने लगे। जिस स्थान पर मोबाइल टावर लगा था वह स्थान रिहायशी व भीड़-भाड़ वाला काफी सकरा है।  आनन -फानन में कई थानों की पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, लेकिन आग लगने के एक घंटे बाद भी अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

No comments:

Post a Comment