डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के शंखनाद करते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता रविवार की शाम को लागू होते ही प्रशासन पूरी तरह आयोग का अनुपालन करता दिखाई दिया। उसी क्रम मे उपजिलाधिकारी नानपारा के आदेश पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के निर्देशन में इलाकाई पुलिस ने विभिन्न राजनैतिक दलो की लगी छोटी बडी होडिंग उतरवाना शुरू कर दिया। साथ ही अब कोई भी कितना रसूकदार क्यो न हो यदि सफर के दौरान अपने पास तीस हजार से ऊपर नोट ले जाता पकड़ा गया तो उसके लिए वो खुद ही जवाब देह होगा।यही नही चुनाव की इस सहालग मे अक्सर इलाकाई नेता प्रत्याशियों के लज़ीज व्यंजनों के साथ कद के हिसाब से देशी व विदेशी दारू से मौज मस्ती करते थे जिन पर प्रशासन की पैनी निगाह दिखाई पड़ेगी यदि आयोग तक किसी की शिकायत पहुँची तो चुनावी अखाड़े से उनकी वापसी भी हो सकती है।हालांकि काफी हद तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालो ने काफी कुछ लोकार्पण शिलान्यास आचार संहिता लागू होने से पहले ही निपटा लिए जिसका वे लोग काफी कुछ जनता के बीच लाभ भी पा सकते है।वैसे जो भी हो चुनावी कुरुक्षेत्र मैं बहराइच लोकसभा का चुनाव हाईटेक अंदाज मे रोमांचक जरूर होगा क्योकि इस लोकसभा मे कई बड़े नेताओं की दस्तक होने के संकेत मिल रहे हैं।अब देखना है कि लोग यह आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कितना करते है यह चुनाव प्रशासन के लिए कम चुनौती नही है।

No comments:
Post a Comment