Thursday, March 14, 2019

वार्षिक परीक्षा में छात्र छात्राओं को शील्ड देकर किया गया प्रोत्साहित

भूपेंद्र/डी0पी0श्रीवास्तव (NNI Coverage) 
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। बहराइच जनपद के नानपारा में स्थानीय पायनियर पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया।


अंग्रेजी माध्यम से चल रहे पायनियर पब्लिक स्कूल नानपारा में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरित हुआ। साथ ही सभी कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। जिसमें किंडर गार्डन से आठ तक क्रमशः अतूफा, अशद, हया, सामिया, सादिक, अध्ययन, मसीरा, अरमान, वली, अल्शिफा, कांजा, मिजान, नमरा, परवेज, जैद, अल्ताफ, एहसान, अर्सिया, आकिब, गौसिया, लायबा, स्वेच्छा और फैज को प्रथम स्थान मिला। 
इसके अलावा पूरे स्कूल में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया जिसमें किंडर गार्डन कक्षाओं में यूकेजी की मशीरा फातिमा ने 99.8% तथा प्राथमिक व जूनियर वर्ग में कक्षा 4 के अल्ताफ अहमद ने 99.76% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए यूकेजी के फुरकान अहमद, कक्षा 3 के मोहम्मद जैद तथा कक्षा 5 के मोहम्मद कैफ को पुरस्कृत किया गया।
परीक्षाफल वितरण एवं सम्मान समारोह के अंत में पायनियर ग्रुप ऑफ स्कूल नानपारा प्रबन्धक सलीम आब्दी की तरफ से छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं प्रधानाचार्य नायला अदील ने बधाई संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment