Tuesday, March 5, 2019

गरीबों को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता - एसडीएम नानपारा

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नवागंतुक एसडीएम नानपारा डॉ सन्तोष कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बेहतर कार्य प्रणाली विकसित करने की बात की।तहसील कर्मचारियों  की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सरकार की प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना के तहत पात्र लोगो को योजना का लाभ शत प्रतिशत दिलाने के लिए अभियान चला कर कार्य पूरा करने के लिए कहा। श्री उपाध्याय का पयागपुर तहसील से नानपारा स्थानांतरण हुआ है। गरीबो को न्याय दिलाना  पहली प्राथमिकता बताई। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्र से आये लोगो की समस्या सुनी। समाधान दिवस में 55 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 6 का मौके पर निस्तारण किया समाधान दिवस के उपरांत
 नवागंतुक एसडीएम नानपारा अधिवक्ताओ मिलकर बार बेंच में सहयोग कायम करने के लिए माह में बैठक कर आपसी सामंजस्य स्थापित करने के लिए कहा। नानपारा की भौगोलिक स्थित,अदालत पर वादों की स्थित व अन्य विषय पर बात की। पुराने वादों को जल्द निस्तारण करने की बात रखी। अधिवक्ता संघ नानपारा अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल  रामा दल वर्मा, रमेश पाठक, चतुर्भुज सहाय श्रीवास्तव, रूप नरायन जायसवाल ,जुबेर अहमद, सहित अनेक अधिवक्ताओ ने सहयोग का भरोसा दिया साथ ही हदबरारी, बटवारा व अन्य मुकदमो का निस्तारण कराने के लिए समय पर रिपोर्ट तलब करने के लिए लेखपाल व कानूनगो को अवगत कराने के लिए कहा। इस मौके पर तहसीलदार नानपारा दिनेश सिंह भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment