Wednesday, March 27, 2019

शत प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप का होगा आयोजन

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत 27 मार्च 2019 को मध्यान्ह 12ः00 बजे से तहसील नानपारा के तत्वावधान में शंकर इण्टर कालेज नानपारा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार होंगे। उपरोक्त कार्यक्रम की प्रेस कवरेज के लिए सभी मीडिया बन्धुओ की ससमय उपस्थिति भी रहेगी।

No comments:

Post a Comment